इसी सप्ताह हिमाचल से विदा होगा मानसून, प्रदेश में सामान्य से 10 फीसदी कम रिकॉर्ड हुई बारिश

By: Ankur Wed, 06 Oct 2021 7:54:02

इसी सप्ताह हिमाचल से विदा होगा मानसून, प्रदेश में सामान्य से 10 फीसदी कम रिकॉर्ड हुई बारिश

मानसून की विदाई का समय नजदीक आने लगा हैं। देश के कई हिस्सों में यह दिखने भी लगा हैं। बात करें हिमाचल प्रदेश की तो यहां अबतक सामान्य से 10 फीसदी बारिश कम रिकॉर्ड हुई हैं और बताया जा रहा हैं कि हिमाचल प्रदेश से इसी सप्ताह मानसून विदा हो जाएगा। 17 सितंबर तक मानसून के विदा होने की संभावना थी, लेकिन मानसून सीजन इस वर्ष प्रदेश में अधिक दिनों तक रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि तीन से चार दिनों में मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, बिलासपुर में 33.5, हमीरपुर में 32.5, सुंदरनगर में 31.8, भुंतर में 30.6, कांगड़ा में 30.3, चंबा में 29.8, सोलन में 29.0, नाहन में 28.1, धर्मशाला में 27.6, शिमला में 23.6, कल्पा में 21.5, केलांग में 21.2 और डलहौजी में 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मानसून सीजन के दौरान इस वर्ष सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश प्रदेश में रिकॉर्ड हुई है।

ये भी पढ़े :

# दिलकश नजारों का दीदार कराएंगे उत्तराखंड के पहाड़ों में बसे ये खूबसूरत शहर

# 1000 रुपये पार हुआ घरेलू LPG सिलिंडर, त्यौहार की खुशियों पर लग रहा महंगाई का ग्रहण

# Photos : ड्रग के खिलाफ मुहिम में जुटे थे ये स्टार्स, जायरा 2 साल बाद दिखीं, ये है श्रुति का खास टैटू

# उत्तराखंड में आज फिर हुई कोरोना से एक मौत, 22 नए संक्रमितो से बढ़े एक्टिव केस

# उत्तरप्रदेश : पुलिस ने छापामार बरामद किया नकली नमक, बेचा जा रहा था ब्रांडेड कंपनी के रैपर में

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com